Mumbai Airport को मिला बम से उड़ाने का ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, जांच के बाद मामला निकला फर्जी

Maharashtra: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) पर शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक ईमेल के जरिए बम धमाके की धमकी मिली। इस खबर के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था को तुरंत कड़ा कर दिया गया और य

Maharashtra: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) पर शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक ईमेल के जरिए बम धमाके की धमकी मिली। इस खबर के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था को तुरंत कड़ा कर दिया गया और यात्रियों की सुरक्षा के लिए हाई अलर्ट जारी किया गया।

जानकारी के मुताबिक, यह धमकी भरा ईमेल शनिवार सुबह 11:22 बजे आया था। ईमेल का विषय ‘WE HAVE PLACED BOMBS’ था और इसे एक आतंकवादी समूह की ओर से भेजा गया था, जिसमें एयरपोर्ट और अन्य जगहों पर विस्फोट करने की बात कही गई थी। ईमेल के अंत में ‘HAIL SWAT TERROR X SWAT KATS’ लिखा था, जो एक एनिमेटेड सीरीज का जिक्र है।

धमकी मिलते ही एयरपोर्ट पर बम डिटेक्शन स्क्वॉड और पुलिस ने पूरे परिसर और आसपास के इलाकों की गहन तलाशी ली। दोपहर 11:55 से 12:10 बजे के बीच बम थ्रेट असेसमेंट कमेटी (BTAC) की बैठक हुई, जिसमें इस खतरे का मूल्यांकन किया गया। जांच के बाद अधिकारियों ने इस धमकी को फर्जी (Hoax) करार दिया और इसे ‘नॉन-स्पेसिफिक’ श्रेणी में रखा।

साहर पुलिस ने इस मामले में अज्ञात प्रेषक के खिलाफ गैर-संज्ञेय (NC) अपराध दर्ज किया है। पुलिस को शक है कि ईमेल भेजने वाले ने अपनी पहचान छिपाने के लिए VPN का इस्तेमाल किया है। फिलहाल ईमेल की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि पिछले कुछ समय में इस तरह के धमकी भरे ईमेल और कॉल में बढ़ोतरी हुई है। एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट क्षेत्र में एंटी-सबोटेज चेक किए जा रहे हैं और CISF के साथ पुलिस की कड़ी निगरानी बनी हुई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।