Mumbai Airport पर सोने की तस्करी का भंडाफोड़, 5.63 करोड़ का गोल्ड डस्ट जब्त, 5 गिरफ्तार
Maharashtra: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। Directorate of Revenue Intelligence (DRI) की मुंबई जोनल यूनिट ने इस मामले में एक यात्री समेत पा
Maharashtra: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। Directorate of Revenue Intelligence (DRI) की मुंबई जोनल यूनिट ने इस मामले में एक यात्री समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से मोम (wax) के रूप में छिपाकर लाया गया 3.866 किलोग्राम गोल्ड डस्ट बरामद हुआ है, जिसकी कीमत करीब 5.63 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
यह पूरी कार्रवाई 22 जुलाई को हुई। DRI को खुफिया जानकारी मिली थी कि दुबई से आने वाली Emirates की फ्लाइट EK504 में एक यात्री सोने की तस्करी कर रहा है। जैसे ही यात्री Mohamed Urwa विमान से उतरा, अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद DRI की टीम ने विमान पर नजर रखी और देखा कि सफाई कर्मचारी राजेश मनजेकर और जहीर कुरैशी विमान से बाहर निकल रहे हैं। जब जहीर कुरैशी की तलाशी ली गई, तो उसकी पैंट की जेब से मोम में लिपटे सोने के दो भारी काले पाउच मिले।
जांच में पता चला कि तस्करी का तरीका बहुत शातिर था। सोना मोम के रूप में विमान के अंदर छिपाया गया था, जिसे बाद में एयरपोर्ट के हाउसकीपिंग स्टाफ द्वारा निकाला जाना था। गिरफ्तार किए गए राजेश मनजेकर और जहीर कुरैशी AGH Port Aviation Services के कर्मचारी हैं। DRI ने अदालत को बताया कि इस सिंडिकेट में और कितने लोग शामिल हैं और यह सोना कहां से आया था, इसकी जांच अभी जारी है।