Mumbai Airport पर टला बड़ा हादसा, रनवे पर आमने-सामने आए Air India के दो विमान

Maharashtra: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) पर मंगलवार रात एक बड़ा विमान हादसा होते-होते बचा। रनवे पर एयर इंडिया के दो विमान आमने-सामने आ गए थे, लेकिन एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) की सूझबूझ से टक्

Maharashtra: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) पर मंगलवार रात एक बड़ा विमान हादसा होते-होते बचा। रनवे पर एयर इंडिया के दो विमान आमने-सामने आ गए थे, लेकिन एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) की सूझबूझ से टक्कर नहीं हुई। यह घटना रात करीब 9:40 से 10:00 बजे के बीच हुई जब एक विमान उड़ान भरने की तैयारी में था और दूसरा अभी लैंड ही किया था।

जानकारी के मुताबिक, Air India की फ्लाइट AI816 (Boeing 777-300ER) मुंबई से नई दिल्ली जाने के लिए रनवे 27 पर टेक-ऑफ की तैयारी कर रही थी। इसी बीच Air India Express की फ्लाइट AIX1547 (Boeing 737 MAX 8) बागडोगरा से मुंबई पहुंची थी और उसने उसी रनवे पर लैंडिंग की थी, लेकिन वह अभी पूरी तरह रनवे खाली नहीं कर पाई थी। ऐसे में दोनों विमान आमने-सामने आ गए।

खतरे को देखते हुए ATC ने तुरंत एक्शन लिया और फ्लाइट AI816 के क्रू को टेक-ऑफ रोकने का निर्देश दिया। पायलट ने तुरंत विमान की रफ्तार रोकी और उसे वापस बे (bay) में ले गए। इस घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई और न ही विमानों को कोई नुकसान पहुंचा। एयर इंडिया ने बताया कि प्रभावित यात्रियों के लिए दूसरे इंतजाम किए गए और विमान की तकनीकी जांच के बाद ही उसे दोबारा सर्विस में लाया जाएगा।

अब इस पूरे मामले की जांच DGCA और Aircraft Accident Investigation Bureau (AAIB) कर रहे हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर एक ही रनवे का इस्तेमाल ज्यादा होता है, इसलिए यहां बहुत कम समय के अंतराल पर विमानों का आना-जाना लगा रहता है। जांच टीम यह देखेगी कि रात के समय और गीले रनवे जैसी स्थितियों में सुरक्षा नियमों का पालन हुआ या नहीं।