Mumbai एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, रनवे पर आमने-सामने आए Air India के दो विमान
Maharashtra: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) पर मंगलवार रात एक बड़ा विमान हादसा होते-होते बचा। रात करीब 10 बजे रनवे पर एयर इंडिया के दो विमान आमने-सामने आ गए थे, जिससे वहां मौजूद यात्रियों और अध
Maharashtra: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) पर मंगलवार रात एक बड़ा विमान हादसा होते-होते बचा। रात करीब 10 बजे रनवे पर एयर इंडिया के दो विमान आमने-सामने आ गए थे, जिससे वहां मौजूद यात्रियों और अधिकारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि समय रहते स्थिति को संभाल लिया गया और कोई दुर्घटना नहीं हुई।
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI816, जो कि एक बड़ा Boeing 777-300ER विमान था, उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था। उसी समय सिलीगुड़ी से आई एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट AIX1547, जो Boeing 737 MAX 8 विमान था, लैंडिंग के बाद अब भी रनवे पर ही मौजूद थी। ऐसे में दोनों विमान एक ही रनवे पर आमने-सामने आ गए।
एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने तुरंत खतरे को भांपते हुए दिल्ली जाने वाली फ्लाइट को निर्देश दिया कि वह अपनी उड़ान रोक दे। ATC के आदेश मिलते ही पायलट ने विमान की रफ्तार धीमी की और उसे वापस बे (bay) की तरफ मोड़ दिया। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि पायलट ने ATC के निर्देशों का पालन किया, जिससे एक बड़ी टक्कर टल गई।
एयर इंडिया ने बताया कि सुरक्षा नियमों के तहत संबंधित विमानों की पूरी जांच की जाएगी, जिसके बाद ही उन्हें दोबारा उड़ान के लिए मंजूरी मिलेगी। एयरलाइन ने यात्रियों को हुई परेशानी के लिए खेद जताया है और कहा है कि उनके लिए सुरक्षा सबसे ऊपर है। कंपनी प्रभावित यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक इंतजाम कर रही है।
फिलहाल इस घटना में किसी के घायल होने या विमानों को नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है। हालांकि, अधिकारी अभी इस बात की जांच कर रहे हैं कि आखिर एक ही रनवे पर दो विमान एक साथ कैसे पहुंच गए। बता दें कि मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग और टेक-ऑफ दोनों के लिए एक ही रनवे का इस्तेमाल होता है।