Mumbai में दौड़ेंगी 238 नई AC लोकल ट्रेनें, 2027 तक आएगी पहली ट्रेन; रेलवे ने बदला प्लान

Maharashtra: मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर है। अब शहर में 238 नई AC लोकल ट्रेनें चलाने की तैयारी है। रेलवे मंत्रालय ने इन ट्रेनों को बनाने की रणनीति में बड़ा बदलाव किया ह

Maharashtra: मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर है। अब शहर में 238 नई AC लोकल ट्रेनें चलाने की तैयारी है। रेलवे मंत्रालय ने इन ट्रेनों को बनाने की रणनीति में बड़ा बदलाव किया है, जिससे अब ये ट्रेनें पहले से तय समय से काफी पहले पटरी पर दौड़ती नजर आएंगी।

रेलवे मंत्री Ashwini Vaishnaw ने बताया कि पहले इन ट्रेनों के लिए इंटरनेशनल टेंडर निकाला गया था, लेकिन उसमें काफी देरी हो रही थी। पुराने प्लान के मुताबिक पहली ट्रेन 2030 तक आने की उम्मीद थी, जो कि बहुत लंबा समय था। इसलिए अब सरकार ने फैसला किया है कि इन ट्रेनों को भारत की ही तीन बड़ी रेलवे फैक्ट्रियों में बनाया जाएगा।

मुंबई रेलवे विकास कॉर्पोरेशन (MRVC) के चेयरमैन Vilas Wadekar ने भी इस बदलाव की पुष्टि की है। अब इन ट्रेनों का निर्माण एक साथ तीन अलग-अलग जगहों पर होगा, जिससे काम तेजी से पूरा होगा। 19,293 करोड़ रुपये की लागत वाले इस प्रोजेक्ट का मकसद मुंबई के लोकल नेटवर्क की क्षमता बढ़ाना और यात्रियों को बेहतर सुविधा देना है।

विवरण जानकारी
कुल ट्रेनों की संख्या 238 AC लोकल रेक
पहली ट्रेन की डिलीवरी 2027 तक
पूरा बेड़ा कब तक आएगा 2030 तक
कुल प्रोजेक्ट लागत 19,293 करोड़ रुपये
ट्रेन की बनावट 12 कोच वाली ट्रेनें
खास फीचर ऑटोमैटिक डोर क्लोजिंग सिस्टम

इन ट्रेनों को चेन्नई की Integral Coach Factory (ICF), कपूरथला की Rail Coach Factory (RCF) और रायबरेली की Modern Coach Factory (MCF) में बनाया जाएगा। इसके साथ ही मुंबई के रेलवे नेटवर्क को बेहतर बनाने के लिए करीब 22,000 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसमें नए कॉरिडोर बनाना, प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ाना और यार्ड को ठीक करना शामिल है, ताकि 15 कोच वाली ट्रेनें आसानी से चल सकें।