Maharashtra: MPSC ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती पेपर लीक का आरोप, रोहित पवार ने दिए 10 दिन का अल्टीमेटम

Maharashtra: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) की ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा अब विवादों में घिर गई है। NCP (SP) के विधायक रोहित पवार ने आरोप लगाया है कि इस परीक्षा का पेपर पहले ही लीक हो गया था। उन्होंने दावा किया कि कु

Maharashtra: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) की ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा अब विवादों में घिर गई है। NCP (SP) के विधायक रोहित पवार ने आरोप लगाया है कि इस परीक्षा का पेपर पहले ही लीक हो गया था। उन्होंने दावा किया कि कुछ चुनिंदा छात्रों को परीक्षा से दो दिन पहले ही सवाल मिल गए थे, जिससे पूरी भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

रोहित पवार ने 27 जुलाई 2026 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और डिजिटल सबूत पेश किए। उन्होंने कहा कि 20 मार्च 2026 को, यानी परीक्षा से दो दिन पहले, व्हाट्सएप के जरिए लगभग 90 प्रतिशत सवाल लीक किए गए थे। आरोप है कि नंदुरबार के कौटिल्य एकेडमी के कुछ छात्रों को ये सवाल और जवाब भेजे गए और बाद में उन्हें व्हाट्सएप से डिलीट कर दिया गया। पवार ने यह भी दावा किया कि पेपर बेचने के लिए 12 लाख रुपये मांगे गए थे, जिसमें 5 लाख रुपये एडवांस लिए गए।

इस मामले में विधायक ने बार्शी कनेक्शन का भी जिक्र किया। उन्होंने सवाल उठाया कि एक नायब तहसीलदार के बेटे और बेटी ने इस परीक्षा में क्रमशः 13वां और 16वां रैंक हासिल किया है। उन्होंने सरकार को 10 दिन का समय दिया है और मांग की है कि इस पूरे मामले की तुरंत जांच हो, संबंधित एकेडमी का फॉरेंसिक ऑडिट किया जाए और मुख्य साजिशकर्ताओं को पकड़ा जाए।

दूसरी तरफ, MPSC ने बताया कि उन्हें 23 जुलाई को एक ईमेल मिला था जिसमें पेपर लीक के आरोप लगाए गए थे। आयोग ने जब सबूत मांगे, तो 26 जुलाई को उसी ईमेल आईडी से एक और मैसेज आया जिसमें आरोपों को गलत बताते हुए शिकायत वापस ले ली गई। MPSC अब इन दोनों ईमेल की जांच कर रहा है और संबंधित लोगों से पूछताछ कर रहा है। आयोग का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी थी और किसी भी निराधार आरोप पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकल ने भी इस मामले में अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए सरकार से सख्त एक्शन की मांग की है।