Mumbai, Kerala समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित

Maharashtra: मुंबई में भारी बारिश ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। रविवार को शहर के कई इलाकों में 200 मिमी से 300 मिमी तक बारिश दर्ज की गई, जिससे सड़कों पर पानी भर गया। इस मौसम की मार के कारण मुंबई इंटरनेशनल एय

Maharashtra: मुंबई में भारी बारिश ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। रविवार को शहर के कई इलाकों में 200 मिमी से 300 मिमी तक बारिश दर्ज की गई, जिससे सड़कों पर पानी भर गया। इस मौसम की मार के कारण मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) पर एक घंटे के लिए रनवे संचालन रोकना पड़ा, जिससे कई फ्लाइट्स में देरी हुई और कुछ को डायवर्ट करना पड़ा।

मुंबई नगर प्रशासन ने भारी बारिश की चेतावनी (ऑरेंज अलर्ट) को देखते हुए सोमवार, 6 जुलाई को सभी सरकारी, निजी और नगर निगम द्वारा संचालित स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है। बारिश के कारण शहर में पेड़ गिरने से अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, भारी बारिश की वजह से रेलवे मंत्रालय ने बुलेट ट्रेन के टनलिंग काम की औपचारिक शुरुआत को फिलहाल टाल दिया है।

देश के अन्य राज्यों में भी मानसून काफी सक्रिय है। IMD ने केरल के कन्नूर, कासरगोड और कोझिकोड जैसे इलाकों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (KSDMA) ने उन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है जो भूस्खलन और बाढ़ वाले इलाकों में रहते हैं। ओडिशा में बंगाल की खाड़ी में बने दबाव के कारण अलर्ट जारी किया गया है और मछुआरों को 7 जुलाई तक समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है।

झारखंड के सभी 24 जिलों में 6 से 9 जुलाई तक बिजली कड़कने और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में भी 5 जुलाई को अच्छी बारिश हुई और IMD के मुताबिक 6 से 11 जुलाई के बीच यहाँ मानसून और ज्यादा सक्रिय रहेगा। हिमाचल प्रदेश के ऊना, कांगड़ा और सिरमौर में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, जबकि गुजरात के अमरेली जिले में भारी बारिश की वजह से कई सड़कें बंद हो गई हैं।