Mira Road में क्रेन गिरने से 21 साल के युवक की मौत, परिवार ने बिल्डर पर केस दर्ज करने की मांग की
Maharashtra/Mira Road: मीरा रोड के JP North प्रोजेक्ट में एक बड़ा हादसा हुआ है जहां निर्माणाधीन बिल्डिंग से क्रेन गिरने की वजह से 21 साल के मोहम्मद मुजम्मिल खोखर की जान चली गई। यह हादसा गुरुवार रात करीब 8 से 8:30 बजे के
Maharashtra/Mira Road: मीरा रोड के JP North प्रोजेक्ट में एक बड़ा हादसा हुआ है जहां निर्माणाधीन बिल्डिंग से क्रेन गिरने की वजह से 21 साल के मोहम्मद मुजम्मिल खोखर की जान चली गई। यह हादसा गुरुवार रात करीब 8 से 8:30 बजे के बीच हुआ जब मुजम्मिल कंपाउंड में बैठकर मोबाइल फोन चला रहा था। ऊपर से गिरी भारी-भरकम क्रेन सीधे उसके ऊपर आ गिरी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक यह टावर क्रेन लगभग 100 से 120 फीट ऊंची थी जो बिल्डिंग की 11वीं या 13वीं मंजिल से गिरी। इस हादसे में क्रेन ऑपरेटर और एक महिला भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। साथ ही वहां खड़ी कई गाड़ियों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। काशिगांव पुलिस ने फिलहाल इस मामले में एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (ADR) दर्ज की है और जांच शुरू कर दी है। सीनियर इंस्पेक्टर राहुल पाटिल ने बताया कि क्रेन चालू हालत में थी और ऐसा लगता है कि ऑपरेटर का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि ऑपरेटर ट्रेंड था या नहीं और ठेकेदार ने सुरक्षा के क्या इंतजाम किए थे।
इस घटना के बाद मृतक के पिता अब्दुल खोखर और स्थानीय निवासियों में भारी गुस्सा है। शुक्रवार सुबह 4 बजे तक परिवार और लोग काशिगांव पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर बैठे रहे। मृतक के पिता का कहना है कि जब तक बिल्डर के खिलाफ केस दर्ज नहीं होता, वे अपने बेटे का शव नहीं लेंगे और अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। उनका आरोप है कि पुलिस बिल्डर के खिलाफ FIR दर्ज करने से बच रही है।
JP North कॉम्प्लेक्स के रहने वाले लोगों ने भी परिवार का साथ दिया है। निवासियों का दावा है कि उन्होंने पहले भी क्रेन के खतरे को लेकर ठेकेदार से शिकायत की थी, लेकिन उसे नजरअंदाज कर दिया गया। इस बीच स्थानीय विधायक नरेंद्र मेहता, मेयर डिंपल मेहता और डिप्टी मेयर ध्रुवकिशोर पाटिल समेत कई जनप्रतिनिधियों ने घटनास्थल का दौरा किया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि लापरवाही के आरोपों के आधार पर FIR दर्ज की जाएगी।