UP के मऊ में सड़क हादसे में घायल 12 साल की बच्ची की मौत, PGI लखनऊ में चल रहा था इलाज

मऊ: रानीपुर थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 12 वर्षीय बच्ची शिवांगी की मौत हो गई है. बच्ची का इलाज लखनऊ के PGI अस्पताल में चल रहा था, जहां रविवार रात उसने दम तोड़ दिया. यह हादसा 13 जून को

मऊ: रानीपुर थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 12 वर्षीय बच्ची शिवांगी की मौत हो गई है. बच्ची का इलाज लखनऊ के PGI अस्पताल में चल रहा था, जहां रविवार रात उसने दम तोड़ दिया.

यह हादसा 13 जून को हुआ था, जब एक तेज रफ्तार बाइक ने शिवांगी को जोरदार टक्कर मार दी थी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई थी. हालत नाजुक होने के कारण उसे तुरंत बेहतर इलाज के लिए PGI लखनऊ में भर्ती कराया गया था.

अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्ची को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन रविवार रात इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई. इस घटना के बाद से परिवार में शोक का माहौल है.