Lucknow में Maruti Suzuki के कैंपस ड्राइव में उमड़ी भीड़, 500 पदों के लिए 5 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी पहुंचे

Lucknow: राजधानी के अलीगंज स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) में बुधवार को मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड का कैंपस ड्राइव आयोजित किया गया। नौकरी पाने की उम्मीद में सुबह से ही भारी भीड़ जमा हो गई और बताया जा रहा

Lucknow: राजधानी के अलीगंज स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) में बुधवार को मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड का कैंपस ड्राइव आयोजित किया गया। नौकरी पाने की उम्मीद में सुबह से ही भारी भीड़ जमा हो गई और बताया जा रहा है कि 500 पदों के लिए 5 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी कैंपस पहुंचे।

इस भर्ती प्रक्रिया का आयोजन Sun Bright Manpower Solutions Pvt. Ltd. के सहयोग से किया गया है। कैंपस ड्राइव के तहत 22 जुलाई 2026 को सुबह 9 बजे से लिखित परीक्षा ली गई, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों का इंटरव्यू 23 जुलाई को होगा। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के साथ-साथ पर्सनल इंटरव्यू और मेडिकल चेक-अप भी शामिल है।

ITI अलीगंज के प्लेसमेंट ऑफिसर एम.ए. खान ने बताया कि यह भर्ती मुख्य रूप से हरियाणा के सोनीपत स्थित मारुति सुजुकी के खरखौदा प्लांट के लिए की जा रही है। पुरुष उम्मीदवारों की तैनाती खरखौदा प्लांट में होगी, जबकि महिला उम्मीदवारों को मानेसर (गुरुग्राम) प्लांट के लिए विचार किया जा सकता है।

विवरण जानकारी
कुल पद लगभग 500
पुरुष वेतन (CTC) ₹32,000 से ₹33,000 प्रति माह
महिला वेतन (CTC) ₹41,713 प्रति माह
आयु सीमा 18 से 26 वर्ष
योग्यता 10वीं (न्यूनतम 40%) और संबंधित ट्रेड में ITI पास
जरूरी ट्रेड Fitter, Welder, Machinist, Diesel Mechanic, Turner, Painter आदि

कंपनी की ओर से वेतन के अलावा सब्सिडी वाला खाना और यूनिफॉर्म जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी। यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क है और अभ्यर्थियों को किसी भी बिचौलिए या धोखाधड़ी से बचने की सलाह दी गई है। बता दें कि खरखौदा प्लांट के लिए फिलहाल केवल उत्तर प्रदेश के उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन खुले हैं और जिन लोगों ने पहले मारुति के किसी प्लांट में काम किया है, वे इस ड्राइव के लिए पात्र नहीं हैं।