Maharashtra में टीवी एक्ट्रेस Sanchita Ugale ने की आत्महत्या, ‘कुमकुम भाग्य’ शो से थीं जुड़ीं

Maharashtra/Palghar: मुंबई के पास नालासोपारा में रहने वाली 22 साल की टीवी एक्ट्रेस Sanchita Ugale ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। संचिता ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘वागले की दुनिया’ जैसे मशहूर टीवी शोज

Maharashtra/Palghar: मुंबई के पास नालासोपारा में रहने वाली 22 साल की टीवी एक्ट्रेस Sanchita Ugale ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। संचिता ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘वागले की दुनिया’ जैसे मशहूर टीवी शोज में काम कर चुकी थीं। इस घटना के बाद उनके परिवार और फैंस में शोक की लहर है।

घटना रविवार, 14 जून 2026 की शाम करीब 7 से 7:30 बजे के बीच की है। अछोले पुलिस स्टेशन के असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर विनोद बाग ने बताया कि संचिता ने अपने बेडरूम के अंदर खुद को लॉक कर लिया था और साड़ी की मदद से छत के पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। उन्हें तुरंत वसई-विरार नगर निगम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने संचिता के पिता मछिंद्र उगले की शिकायत के आधार पर 15 जून को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (ADR) दर्ज की है। संचिता के पिता ने पुलिस को बताया है कि उन्हें इस मामले में किसी भी तरह की साजिश या बाहरी व्यक्ति पर शक नहीं है।

पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को देखा जा रहा है ताकि आत्महत्या की सही वजह का पता चल सके। संचिता ने टीवी शोज के अलावा ‘छावा’ फिल्म और ‘साइलेंस 2’ जैसी वेब सीरीज में भी काम किया था। सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनके आखिरी डांस रील को देखकर काफी दुखी हैं।