Maharashtra TET पेपर लीक के बाद अब Assistant Professor एग्जाम पर थी नजर, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Maharashtra: महाराष्ट्र में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) के पेपर लीक के बाद अब एक और बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि पेपर लीक करने वाले गिरोह ने अब असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए होने वाली स्टेट एलिजिबिलिटी

Maharashtra: महाराष्ट्र में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) के पेपर लीक के बाद अब एक और बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि पेपर लीक करने वाले गिरोह ने अब असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए होने वाली स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (SET) को अपना अगला निशाना बनाने की योजना बनाई थी। पुलिस ने इस मामले में अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया है।

ठाणे सिटी पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। पूछताछ में पता चला है कि यह गिरोह ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से काम करता था। ये लोग प्रिंटिंग प्रेस की निगरानी करते थे, वहां के जूनियर स्टाफ को लालच देते थे और खास कंप्यूटर सेंटर्स को एग्जाम के लिए रजिस्टर करवाते थे ताकि उम्मीदवारों को जवाब पहुंचाने में आसानी हो।

इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता और उसका साथी इंद्रजीत सिंह (पिकू) बिहार से गिरफ्तार किए गए। बिजेंद्र ने पुलिस को बताया कि आगरा के महिम पात्रन प्राइवेट लिमिटेड प्रिंटिंग प्रेस के पूर्व कर्मचारी संजय कुमार शर्मा ने उसे SET का पेपर देने का वादा किया था। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या SET के पेपर भी उसी प्रेस में छपे थे।

इस मामले में एक और अहम कड़ी सोनू कुमार दिवाकर ने भी कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जो आगरा प्रेस से पेपर बाहर निकालने का काम करता था। बताया जा रहा है कि TET-2026 का पेपर कर्मचारियों ने अपने जूतों के सोल में छिपाकर बाहर निकाला था।

पेपर लीक की खबर के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने SIT का गठन किया था। इस वजह से 28 जून 2026 को होने वाली TET परीक्षा को स्थगित कर दिया गया। वहीं, 26 जुलाई को होने वाली SET परीक्षा को भी सितंबर तक के लिए आगे बढ़ा दिया गया था।