Maharashtra में ट्रक की टक्कर से पाइपलाइन फटी, Nalasopara में लाखों लीटर पानी बर्बाद, सप्लाई ठप

Maharashtra/Nalasopara: वसई-विरार इलाके में भारी बारिश के बीच शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक पानी की मुख्य पाइपलाइन से टकरा गया, जिससे पाइपलाइन फट गई. इस हादसे के बाद पानी

Maharashtra/Nalasopara: वसई-विरार इलाके में भारी बारिश के बीच शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक पानी की मुख्य पाइपलाइन से टकरा गया, जिससे पाइपलाइन फट गई. इस हादसे के बाद पानी का फव्वारा करीब 20 से 25 फीट ऊपर तक उछलने लगा और लाखों लीटर पीने का पानी सड़क पर बह गया.

यह पाइपलाइन ‘सूर्य योजना’ नेटवर्क का हिस्सा है, जो वसई-विरार और मीरा-भयंदर जैसे इलाकों में पानी की सप्लाई करती है. हादसे की खबर मिलते ही वसई-विरार नगर निगम (VVCMC) के पानी विभाग को अलर्ट किया गया और मरम्मत का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया. अधिकारियों ने बताया कि पाइपलाइन को ठीक करने में 4 से 5 घंटे का समय लग सकता है.

इस घटना की वजह से वसई-विरार के कई हिस्सों में पानी की सप्लाई रुक गई है. पहले से हो रही भारी बारिश ने मरम्मत के काम को और मुश्किल बना दिया है. साथ ही, हाईवे पर पानी भरने से नालासोपारा के पास ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है.

VVCMC ने स्थानीय निवासियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है. निगम ने लोगों से पानी को उबालकर और फिल्टर करके पीने की सलाह दी है, क्योंकि बारिश के कारण पानी की क्वालिटी खराब हो सकती है और जलजनित बीमारियां फैलने का खतरा रहता है. ‘वसई विरार अपडेट’ ट्विटर अकाउंट के जरिए भी लोगों से पानी बचाने की अपील की गई है.