Maharashtra में MBBS और BDS एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, अब 15 अगस्त तक करें आवेदन
Maharashtra: राज्य के मेडिकल कोर्स में एडमिशन लेना चाहने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। Maharashtra State CET Cell ने MBBS और BDS कोर्स में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की समय सीमा बढ़ा दी है। अब छात्र 15 अगस्त की शाम 8 ब
Maharashtra: राज्य के मेडिकल कोर्स में एडमिशन लेना चाहने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। Maharashtra State CET Cell ने MBBS और BDS कोर्स में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की समय सीमा बढ़ा दी है। अब छात्र 15 अगस्त की शाम 8 बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। यह फैसला उन छात्रों की मदद के लिए लिया गया जिन्हें डॉक्यूमेंट अपलोड करने और फीस भरने में दिक्कत आ रही थी।
State CET Cell ने नोटिस नंबर 08 के जरिए इस बदलाव की जानकारी दी है। यह फैसला Medical Counselling Committee (MCC) द्वारा ऑल इंडिया कोटा सीटों के शेड्यूल में किए गए बदलावों के बाद लिया गया है। इस वजह से अब CAP Round 1 का पूरा शेड्यूल बदल दिया गया है। अब तक इस प्रक्रिया में 33,949 छात्र रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।
एडमिशन प्रक्रिया से जुड़ी जरूरी तारीखें नीचे दी गई हैं:
| विवरण | तारीख और समय |
|---|---|
| ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन | 15 अगस्त 2026 (शाम 8:00 बजे तक) |
| रजिस्ट्रेशन फीस जमा करना | 15 अगस्त 2026 (रात 10:00 बजे तक) |
| डॉक्यूमेंट अपलोड करना | 15 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक) |
| ऑनलाइन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन | 17 अगस्त 2026 तक |
| प्रोविजनल मेरिट लिस्ट (Group A) | 18 अगस्त 2026 |
| शिकायत दर्ज करना (Grievance) | 19 से 20 अगस्त 2026 (शाम 5:00 बजे तक) |
| फाइनल मेरिट लिस्ट और सीट मैट्रिक्स | 21 अगस्त 2026 |
| कॉलेज पसंद (Choice Filling) भरना | 22 से 24 अगस्त 2026 (शाम 5:30 बजे तक) |
| पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट (CAP Round 1) | 25 अगस्त 2026 |
| कॉलेज में फिजिकल जॉइनिंग | 26 से 30 अगस्त 2026 (शाम 5:30 बजे तक) |
नियमों की बात करें तो सभी उम्मीदवारों के लिए असली दस्तावेजों की रंगीन स्कैन कॉपी अपलोड करना अनिवार्य है। अगर ऐसा नहीं किया गया तो उम्मीदवार को उसकी कैटेगरी का लाभ नहीं मिलेगा। OBC और SEBC उम्मीदवारों को कास्ट वैलिडिटी सर्टिफिकेट जमा करने के लिए रजिस्ट्रेशन के बाद 6 महीने का समय दिया गया है।
इस साल एक बड़ा बदलाव यह है कि खाली बची हुई CAP सीटें और इंस्टीट्यूशनल लेवल की सीटें अब CET Cell के जरिए ऑनलाइन भरी जाएंगी, पहले यह काम कॉलेज स्तर पर होता था। केवल वही छात्र आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने NEET UG 2026 पास किया है और जो महाराष्ट्र डोमिसाइल नियमों को पूरा करते हैं।