Maharashtra के Kalyan में हिस्ट्रीशीटर की चाकू मारकर हत्या, साथ मौजूद महिला घायल
Maharashtra/Kalyan: कल्याण ईस्ट में गुरुवार तड़के एक सनसनीखेज वारदात हुई है। यहाँ एक हिस्ट्रीशीटर की हमलावरों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। जब उसकी महिला साथी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो वह भी मामूली रूप से घायल हो गई।

मृतक की पहचान Arjun Kalpande के रूप में हुई है। वह एक मर्डर केस में आरोपी था और जमानत पर बाहर था। जानकारी के मुताबिक, अर्जुन को जेल से छूटे अभी सिर्फ दो महीने ही हुए थे। यह हमला उस समय हुआ जब वह अपनी महिला साथी के साथ था।
पुलिस को शक है कि यह हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई है। बताया जा रहा है कि करीब पांच हमलावरों के समूह ने बीच सड़क पर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। कल्याण पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच कर रही है।