Maharashtra में FIFA फाइनल के लिए रात 3:30 बजे तक बार खोलने की मांग, होटल एसोसिएशन ने CM फडणवीस से की अपील
Maharashtra: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच के लिए महाराष्ट्र के होटल और रेस्टोरेंट मालिकों ने सरकार से समय सीमा बढ़ाने की मांग की है। होटल और रेस्टोरेंट एसोसिएशन (Western India) यानी HRAWI ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणव
Maharashtra: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच के लिए महाराष्ट्र के होटल और रेस्टोरेंट मालिकों ने सरकार से समय सीमा बढ़ाने की मांग की है। होटल और रेस्टोरेंट एसोसिएशन (Western India) यानी HRAWI ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अपील की है कि सोमवार, 20 जुलाई को लाइसेंस प्राप्त होटल बार और परमिट रूम को रात 3:30 बजे तक खुला रखने की अनुमति दी जाए।
दरअसल, फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल मैच रविवार, 19 जुलाई 2026 को खेला जाएगा। भारत के समय (IST) के हिसाब से यह मैच सोमवार की सुबह तक चलेगा। इसी वजह से फुटबॉल प्रेमियों को मैच दिखाने के लिए बार और क्लब्स ने समय बढ़ाने का अनुरोध किया है। HRAWI के प्रेसिडेंट जिमी शॉ का कहना है कि इससे लोग सुरक्षित माहौल में मैच का आनंद ले पाएंगे और पर्यटन क्षेत्र को भी फायदा होगा।
नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) ने भी इसी तरह की मांग की है। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया है कि लाइसेंस प्राप्त रेस्टोरेंट, होटल और क्लबों को 19 जुलाई की रात को 2:30 बजे तक या मैच खत्म होने तक खुला रखने दिया जाए।
सरकारी नियमों की बात करें तो 1 अक्टूबर 2025 के आदेश के मुताबिक ज्यादातर दुकानें और संस्थान 24 घंटे खुल सकते हैं, लेकिन शराब बेचने वाले बार और परमिट रूम इस नियम से बाहर हैं। उनके लिए समय तय है, इसलिए इस बार के लिए विशेष अनुमति की जरूरत है।
अभी तक सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक मंजूरी नहीं मिली है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि सुरक्षा जांच के बाद सरकार आखिरी समय पर राहत दे सकती है। गौरतलब है कि तेलंगाना सरकार ने पहले ही फाइनल मैच के लिए रात 3:00 बजे तक की अनुमति दे दी है, जबकि बेंगलुरु में भी समय बढ़ाकर रात 3:30 बजे किया गया है। कर्नाटक और असम जैसे राज्यों ने भी पहले ऐसे मौके पर छूट दी है।