Mumbai समेत महाराष्ट्र के 4 Domino’s आउटलेट्स के लाइसेंस रद्द, साफ-सफाई में मिली भारी कमी

Maharashtra: मुंबई और सतारा में डोमिनोज पिज्जा के चार आउटलेट्स पर महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने बड़ी कार्रवाई की है। साफ-सफाई और फूड सेफ्टी के नियमों की अनदेखी करने के कारण इन आउटलेट्स के बिजनेस लाइसेंस

Maharashtra: मुंबई और सतारा में डोमिनोज पिज्जा के चार आउटलेट्स पर महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने बड़ी कार्रवाई की है। साफ-सफाई और फूड सेफ्टी के नियमों की अनदेखी करने के कारण इन आउटलेट्स के बिजनेस लाइसेंस सस्पेंड कर दिए गए हैं। यह फैसला बुधवार, 12 अगस्त 2026 को लिया गया।

FDA ने 10 जुलाई से 11 अगस्त 2026 के बीच एक स्पेशल चेकिंग अभियान चलाया था। इस दौरान जुबिलायंट फूडवर्क्स द्वारा संचालित इन आउटलेट्स में कई खामियां पाई गईं। मुंबई के विले पारले (वेस्ट), बोरीवली (वेस्ट) और घाटकोपर (वेस्ट) के आर-सिटी मॉल स्थित आउटलेट्स के साथ-साथ सतारा के कराड में मलकापुर आउटलेट के लाइसेंस रोके गए हैं।

IAS अधिकारी तुकाराम मुंडे के नेतृत्व में FDA ने बताया कि इन दुकानों में FSSAI लाइसेंस डिस्प्ले न होना, पीने के पानी की कमी, खराब फूड स्टोरेज, पेस्ट कंट्रोल न होना और फ्रीजर में रखे खाने के तापमान की निगरानी न करने जैसी गंभीर गलतियां मिलीं। साथ ही, हाथ धोने की सुविधा और साफ-सफाई के रिकॉर्ड्स भी नहीं मिले। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स रेगुलेशन 2011 के तहत यह कार्रवाई की गई है।

दूसरी तरफ, डोमिनोज इंडिया ने रविवार, 14 अगस्त 2026 को बयान जारी कर कहा कि वे हाइजीन के अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करते हैं और नियमों के उल्लंघन पर उनकी जीरो टॉलरेंस पॉलिसी है। कंपनी ने इस पूरे मामले की जांच कर जरूरी कदम उठाने की बात कही है।

इसी बीच, जुबिलायंट फूडवर्क्स के शेयरों में हलचल देखी गई। Q1 FY27 के नतीजों के बाद शुक्रवार को कंपनी के शेयर करीब 6% बढ़े। बाजार विशेषज्ञों की राय इस प्रकार है:

Expert/Agency Rating Target Price Remark
Bernstein Outperform Rs 680 Popeyes को ग्रोथ ड्राइवर मान रहे हैं
Motilal Oswal Buy Rs 625 मीडियम टर्म आउटलुक पॉजिटिव है
Consensus (29 Analysts) Buy Avg Rs 543.66 High: 690, Low: 360

दिया हुआ जानकारी बस Expert की राय है, शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा हो सकता है, कृपया अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें।, Disclaimer: Stock market investments can be risky, please consult your financial advisor.