Maharashtra में Domino’s और Pizza Hut के आउटलेट्स पर गिरी गाज, FDA ने सस्पेंड किए लाइसेंस

Maharashtra: महाराष्ट्र के मुंबई और अन्य इलाकों में खाने-पीने की क्वालिटी और साफ-सफाई को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। महाराष्ट्र FDA ने मुंबई के चार Domino’s और एक Pizza Hut आउटलेट का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है। यह

Maharashtra: महाराष्ट्र के मुंबई और अन्य इलाकों में खाने-पीने की क्वालिटी और साफ-सफाई को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। महाराष्ट्र FDA ने मुंबई के चार Domino’s और एक Pizza Hut आउटलेट का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई फूड सेफ्टी और हाइजीन के नियमों की अनदेखी करने के बाद की गई है।

FDA कमिश्नर तुकाराम मुंडे के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। विभाग ने 10 जुलाई से 11 अगस्त 2026 के बीच कई निरीक्षण किए, जिसमें 11 अगस्त को एक खास ‘सिंगल-डे स्वीप’ अभियान चलाया गया था। अधिकारियों ने पाया कि कई आउटलेट्स पर साफ-सफाई का स्तर बहुत खराब था। जांच के दौरान एक्सपायर्ड डो बॉल्स मिले और पेस्ट कंट्रोल की व्यवस्था भी सही नहीं पाई गई। साथ ही शाकाहारी और मांसाहारी खाने को अलग-अलग रखने के नियमों का पालन नहीं हो रहा था।

लाइसेंस सस्पेंड किए गए आउटलेट्स की लिस्ट इस प्रकार है:

ब्रांड लोकेशन ऑपरेटर
Domino’s Pizza विले पार्ले वेस्ट, बोरीवली वेस्ट, आर-सिटी मॉल (घाटकोपर वेस्ट), मलकापुर (सतारा) Jubilant FoodWorks Ltd
Pizza Hut कराड Sapphire Foods India Ltd

इस कार्रवाई के दौरान सिर्फ पिज्जा चेन ही नहीं, बल्कि अन्य ब्रांड्स जैसे KFC, McDonald’s, Subway, Burger King, Starbucks और Monginis की भी जांच हुई। इसके अलावा मुंबई के भांडुप इलाके में स्थित दो ढाबों, ‘मुंबई मेट्रो ढाबा’ और ‘गुलसन द पंजाबी ढाबा’ के लाइसेंस भी सस्पेंड कर दिए गए।

FDA ने बताया कि यह सब ‘सेफ फूड, सेफ महाराष्ट्र’ अभियान का हिस्सा है। जांच में पाया गया कि कई जगहों पर FSSAI लाइसेंस नहीं लगे थे, किचन के फर्श और दरवाजे गंदे थे और फ्रोजन फूड के तापमान की निगरानी नहीं की जा रही थी। सॉस की बोतलों और पैकेट पर एक्सपायरी डेट नहीं लिखी थी और सामान को रखने के लिए FIFO (First In, First Out) जैसे जरूरी तरीकों का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा था।