Maharashtra में FDA की कार्रवाई से नाराज होटल और रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने PM और CM को लिखा पत्र

Maharashtra: महाराष्ट्र के होटल और रेस्टोरेंट चलाने वाले संगठनों ने राज्य के Food and Drug Administration (FDA) की सख्त कार्रवाई के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। देश की तीन बड़ी हॉस्पिटैलिटी एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री, महाराष्

Maharashtra: महाराष्ट्र के होटल और रेस्टोरेंट चलाने वाले संगठनों ने राज्य के Food and Drug Administration (FDA) की सख्त कार्रवाई के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। देश की तीन बड़ी हॉस्पिटैलिटी एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और FSSAI को चिट्ठी लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि FDA नियमों को ताक पर रखकर लाइसेंस रद्द कर रहा है, जिससे कारोबार को भारी नुकसान हो रहा है।

होटल और रेस्टोरेंट एसोसिएशन (HRAWI), नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) और इंडियन होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन (AHAR) ने संयुक्त रूप से यह शिकायत की है। इन संगठनों का कहना है कि वे खाने की शुद्धता और सुरक्षा के लिए पूरी तरह सहमत हैं, लेकिन कार्रवाई का तरीका गलत है। उन्होंने आरोप लगाया कि FDA फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स (FSS) एक्ट के नियमों का पालन नहीं कर रहा है।

एसोसिएशन के मुताबिक, FSS एक्ट की धारा 32 के तहत अगर किसी दुकान या होटल में कमी मिलती है, तो पहले उसे सुधारने के लिए 14 दिन का नोटिस देना जरूरी होता है। लेकिन आरोप है कि FDA सीधे लाइसेंस सस्पेंड या कैंसिल कर रहा है। इसके अलावा, कानूनी प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही होटलों के नाम, फोटो और वीडियो सार्वजनिक कर दिए जाते हैं, जिससे उनकी साख खराब होती है और लोगों की रोजी-रोटी पर असर पड़ता है।

हाल ही में बॉम्बे हाई कोर्ट ने भी इस मामले में एक अहम टिप्पणी की थी। नवी मुंबई के Park Inn by Radisson होटल का लाइसेंस रद्द करने के FDA के आदेश को कोर्ट ने खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि किचन में दो कीड़े मिलने पर लाइसेंस रद्द करना सही नहीं है, जबकि बाकी किचन संतोषजनक था। कोर्ट ने FDA को यह भी निर्देश दिया कि वह अपने खुद के दफ्तरों और सरकारी मुख्यालय के कैंटीन की जांच करे, जिसमें दो कैंटीन को काम रोकने का नोटिस मिला है।

दूसरी तरफ, FDA कमिश्नर Tukaram Mundhe का कहना है कि उनके लिए कोई भी व्यक्ति या संस्थान कानून से ऊपर नहीं है। उन्होंने साफ किया कि उनका मकसद ‘सेफ फूड, सेफ ड्रग, सेफ महाराष्ट्र’ है। मुंडे ने कहा कि बड़े क्लबों और प्रतिष्ठित होटलों में भी साफ-सफाई की भारी कमी मिली है और फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड्स के मामले में कोई समझौता नहीं किया जाएगा।