Maharashtra: राज्य में 14 अप्रैल 2026 को डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती के मौके पर Dry Day घोषित किया गया है। इस दिन मुंबई, पुणे और नागपुर समेत पूरे महाराष्ट्र में शराब की बिक्री पर पूरी तरह रोक रहेगी। महाराष्ट्र Excise Dep
Maharashtra: राज्य में 14 अप्रैल 2026 को डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती के मौके पर Dry Day घोषित किया गया है। इस दिन मुंबई, पुणे और नागपुर समेत पूरे महाराष्ट्र में शराब की बिक्री पर पूरी तरह रोक रहेगी। महाराष्ट्र Excise Department ने इस नियम को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं।
Dry Day के दौरान क्या नियम लागू रहेंगे?
अंबेडकर जयंती के दिन शराब बेचने से जुड़े सभी नियम कड़े रहेंगे। शराब की दुकानों, बार, पब, होटल और रेस्टोरेंट में शराब बेचना पूरी तरह मना है। लाइसेंस वाले सभी संस्थानों को इस दिन शराब सर्विस बंद रखनी होगी। शराब की होम डिलीवरी भी नहीं की जा सकेगी। अगर कोई दुकानदार या ग्राहक इन नियमों को तोड़ता है, तो उन पर जुर्माना लगाया जा सकता है या कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, अगर किसी ने पहले से शराब खरीदी हुई है, तो वह उसे घर पर इस्तेमाल कर सकता है।
क्या ड्राई डे के नियमों में कोई बदलाव हुआ है?
पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें आ रही थीं कि अंबेडकर जयंती जैसे मौकों पर ड्राई डे का नियम खत्म कर दिया गया है। लेकिन महाराष्ट्र Excise Commissioner ने इन खबरों को गलत बताया है। उन्होंने साफ किया है कि राज्य की शराब नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है और अनिवार्य ड्राई डे के नियम पहले की तरह ही लागू रहेंगे।
2026 में कब-कब रहेगा Dry Day?
महाराष्ट्र में साल 2026 के मुख्य ड्राई डे की लिस्ट नीचे दी गई है:
| महीना |
तारीख और मौका |
| जनवरी |
14 (मकर संक्रांति), 13-16 (नगर पालिका चुनाव), 26 (गणतंत्र दिवस), 30 (शहीद दिवस) |
| फरवरी |
15 (महाशिवरात्रि), 19 (छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती) |
| मार्च |
4 (होली), 21 (ईद-उल-फितर), 23 (शहीद दिवस), 26 (राम नवमी), 31 (महावीर जयंती) |
| अप्रैल |
3 (गुड फ्राइडे), 10 (महावीर जयंती), 14 (अंबेडकर जयंती) |
| मई |
1 (महाराष्ट्र दिवस/बुद्ध पूर्णिमा), 26-27 (ईद-अल-अधा) |
| अन्य |
15 अगस्त, 2 अक्टूबर, आषाढ़ी एकादशी, अनंत चतुर्दशी, कार्तिकी एकादशी |