Maharashtra में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी मुहिम, CM देवेंद्र फडणवीस ने शुरू किया ‘Drug-Free Mumbai’ अभियान
Maharashtra/Mumbai: मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis ने गुरुवार को Worli के NSCI Dome में ‘Drug-Free Mumbai’ अभियान की शुरुआत की। इस मुहिम का मुख्य मकसद मुंबई को अगले 2 से 4 साल के भीतर नशामुक्त बनाना है। यह अभि
Maharashtra/Mumbai: मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis ने गुरुवार को Worli के NSCI Dome में ‘Drug-Free Mumbai’ अभियान की शुरुआत की। इस मुहिम का मुख्य मकसद मुंबई को अगले 2 से 4 साल के भीतर नशामुक्त बनाना है। यह अभियान खास तौर पर छात्रों और युवाओं को ड्रग्स के जाल से बचाने के लिए चलाया जा रहा है।
CM फडणवीस ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई सिर्फ कानून व्यवस्था का मामला नहीं है, बल्कि यह देश की सुरक्षा से जुड़ा विषय है। उन्होंने युवाओं को बचाने के लिए इसे एक सामाजिक आंदोलन बनाने की बात कही। उन्होंने साफ किया कि केवल पुलिस के भरोसे रहकर नशे को खत्म नहीं किया जा सकता, इसके लिए परिवारों, स्कूलों, कॉलेजों और आम नागरिकों को मिलकर काम करना होगा।
सरकार ने नशीले पदार्थों के उत्पादन और तस्करी करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने का फैसला किया है। इसके लिए एंटी-नारकोटिक्स यूनिट्स को ज्यादा ताकत दी जाएगी। स्कूलों और कॉलेजों में स्पेशल कमेटियां बनाई जाएंगी जो साल भर जागरूकता कार्यक्रम चलाएंगी ताकि कैंपस ड्रग्स फ्री रहें।
अभियान के तहत कई कड़े कदम उठाए जाएंगे:
- स्कूल और कॉलेजों के पास ड्रग्स बेचने वाले गैंग्स पर सख्त कार्रवाई होगी।
- नशे के कारोबार की जानकारी देने वाले मुखबिरों की पहचान गुप्त रखी जाएगी और उन्हें इनाम भी दिया जाएगा।
- परामर्श के लिए काउंसलर्स की ट्रेनिंग मैनुअल जारी की गई है और हेल्पलाइन व वॉर रूम बनाए जाएंगे।
- मुंबई पुलिस ने CSMT रेलवे स्टेशन पर भी जागरूकता अभियान चलाया और लोगों को शपथ दिलाई।
इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम Eknath Shinde और Sunetra Pawar समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। यह पूरा अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नशामुक्त भारत’ के विजन के साथ जोड़कर चलाया जा रहा है।