Lucknow के मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज हुए महंत नृत्य गोपाल दास, CM योगी ने जाना था हाल

Lucknow: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को शुक्रवार को लखनऊ के मेदांता अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. वह पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य खराब होने के कारण भर्ती थे. मुख्यमंत्री योगी आद

Lucknow: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को शुक्रवार को लखनऊ के मेदांता अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. वह पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य खराब होने के कारण भर्ती थे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अस्पताल पहुंचकर उनसे मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली.

89 वर्षीय महंत नृत्य गोपाल दास को 29 जून 2026 को बेहोशी की हालत में अयोध्या से लखनऊ लाया गया था. शुरुआती जांच में पता चला कि उन्हें मूत्र मार्ग में संक्रमण (UTI) और सांस लेने में तकलीफ थी. इसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया, जहां क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. दिलीप दुबे और उनकी टीम ने उनका इलाज किया.

शुक्रवार 3 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेदांता अस्पताल जाकर डॉक्टरों से विस्तृत हेल्थ अपडेट लिया. सीएम योगी ने डॉक्टरों को निर्देश दिए कि इलाज में कोई कमी न रहे और उन्हें सबसे अच्छी मेडिकल सुविधाएं दी जाएं. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भी उनके जल्द ठीक होने की कामना की.

मेदांता अस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि महंत जी की हालत में काफी सुधार होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया. अयोध्या में एक अन्य संत (पंजाबी बाबा) के निधन की खबर मिलने के कारण वह अस्पताल से छुट्टी मिलते ही वापस अयोध्या रवाना हो गए.