Bihar के मधेपुरा में दुकान का शटर तोड़कर लाखों की चोरी, नकदी समेत सामान ले उड़े चोर
Bihar/Madhepura: मधेपुरा में चोरों ने एक दुकान को निशाना बनाया और लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। बेखौफ चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और नकदी समेत करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। इस घटना क
Bihar/Madhepura: मधेपुरा में चोरों ने एक दुकान को निशाना बनाया और लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। बेखौफ चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और नकदी समेत करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया।
इस घटना की जानकारी व्यवसायी Ketan Anand ने पुलिस को दी। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली, टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अब चोरों की पहचान करने के लिए जांच में जुट गई है और आसपास के सबूत जुटाए जा रहे हैं।