Lucknow में जहरीली ताड़ी पीने से 19 साल के युवक की मौत, परिजनों ने लगाया आरोप

Lucknow: राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में एक 19 साल के युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिवार का कहना है कि युवक ने जहरीली ताड़ी पी थी, जिसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जानकारी

Lucknow: राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में एक 19 साल के युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिवार का कहना है कि युवक ने जहरीली ताड़ी पी थी, जिसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान यश वर्मा के रूप में हुई है, जो संतोष कुमार वर्मा का बेटा था और नरपत खेड़ा, हंस खेड़ा का रहने वाला था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि ताड़ी पीने के कुछ देर बाद ही यश की हालत खराब होने लगी थी। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।