Lucknow: मानसिक तनाव और भ्रम का इलाज है ध्यान, योगोडा सत्संग केंद्र में ऑनलाइन सेशन आयोजित

Lucknow: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और टेक्नोलॉजी के बढ़ते इस्तेमाल से लोगों में मानसिक तनाव और भ्रम बढ़ गया है। इसे दूर करने के लिए लखनऊ के गोमती नगर स्थित योगोडा सत्संग ध्यान केंद्र में एक ऑनलाइन सेशन रखा गया। इस कार्यक्

Lucknow: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और टेक्नोलॉजी के बढ़ते इस्तेमाल से लोगों में मानसिक तनाव और भ्रम बढ़ गया है। इसे दूर करने के लिए लखनऊ के गोमती नगर स्थित योगोडा सत्संग ध्यान केंद्र में एक ऑनलाइन सेशन रखा गया। इस कार्यक्रम का मकसद लोगों को योग और ध्यान के जरिए मानसिक शांति का रास्ता दिखाना था।

इस सेशन में Yogoda Satsang Society of India के जनरल सेक्रेटरी Ishwaranand Giri ने हिस्सा लिया और अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि आज के समय में तकनीक ने जितनी सुविधाएं दी हैं, उतनी ही बेचैनी भी बढ़ाई है। उन्होंने कहा कि अगर इंसान अपनी आत्मा के स्तर पर जीना सीख ले, तो एक रचनात्मक और शांतिपूर्ण जीवन जीना संभव है।

Ishwaranand Giri ने इस बात पर जोर दिया कि योग और ध्यान एक सार्वभौमिक विज्ञान है। यह किसी खास धर्म या संकीर्ण सोच से नहीं जुड़ा है, बल्कि हर इंसान के लिए है। कार्यक्रम के दौरान ‘योग मेडिटेशन के जरिए शांति का अनुभव’ विषय पर चर्चा की गई। इसमें मौन चिंतन, गुरु-केंद्रित चैंटिंग और सामूहिक ध्यान जैसी प्रक्रियाओं का अभ्यास कराया गया। यह पूरा आयोजन विपुुल खंड, गोमती नगर स्थित केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन तरीके से पूरा हुआ।