Lucknow में अब्दुल खान गोलीकांड का खुलासा, मुख्य शूटर समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
Lucknow/UP: राजधानी के सआदतगंज इलाके में हुए गोलीकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। यासीनगंज में 24 जुलाई को अब्दुल खान को गोली मारने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर
Lucknow/UP: राजधानी के सआदतगंज इलाके में हुए गोलीकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। यासीनगंज में 24 जुलाई को अब्दुल खान को गोली मारने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी करके इन लोगों को पकड़ा है।
डीसीपी कमलेश दीक्षित के मुताबिक यह पूरी घटना एक मामूली विवाद के चलते हुई थी। 24 जुलाई 2026 को मोहम्मद अमान अली उर्फ मुन्ना कुरैशी ने अब्दुल खान उर्फ गप्पू (24) को गोली मारी थी। पीड़ित के कंधे में गोली लगी थी, जिसके बाद उसे तुरंत ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि अब उसकी हालत खतरे से बाहर है।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दो अलग-अलग टीमें बनाई थीं। पहली कार्रवाई 26 जुलाई को तिल्ली मिल मैदान के पास हुई, जहाँ से वजीर शाह, अब्दुल रहमान और मोहम्मद साहिल को पकड़ा गया। इसके बाद 27 जुलाई को कोठारी बंधु चौराहे के पास से मुख्य शूटर मोहम्मद अमान अली और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने मुख्य शूटर अमान अली के पास से एक अवैध पिस्टल और कारतूस भी बरामद किए हैं। सआदतगंज थाने में दर्ज मुकदमे के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।