Lucknow में होर्डिंग लगाते समय करंट से युवक की मौत, खंभे से गिरकर अस्पताल में तोड़ा दम
Lucknow: राजधानी लखनऊ में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है जहां होर्डिंग लगाने के दौरान करंट लगने से एक युवक की जान चली गई। यह हादसा उस समय हुआ जब युवक खंभे पर चढ़कर काम कर रहा था और अचानक उसे जोरदार झटका लगा। वह सीधे सिर क
Lucknow: राजधानी लखनऊ में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है जहां होर्डिंग लगाने के दौरान करंट लगने से एक युवक की जान चली गई। यह हादसा उस समय हुआ जब युवक खंभे पर चढ़कर काम कर रहा था और अचानक उसे जोरदार झटका लगा। वह सीधे सिर के बल सड़क पर गिर गया, जिसके बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के मऊ गांव निवासी आशीष गौतम उर्फ छोटू के रूप में हुई है। आशीष की उम्र करीब 35 साल थी। जानकारी के मुताबिक आशीष ठेके पर फ्लेक्स बोर्ड लगाने का काम करता था। काम के दौरान करंट की चपेट में आने से वह संतुलन खो बैठा और ऊंचाई से सीधे नीचे सड़क पर आ गिरा। अस्पताल में डॉक्टरों की कोशिशों के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका और उसने दम तोड़ दिया।