Lucknow में 2100 महिलाएं एक साथ गाएंगी तीज के गीत, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

Lucknow: लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित अटल प्रेक्षागृह में एक अनोखा आयोजन होने जा रहा है। यहां 16 अगस्त 2026 को करीब 2100 महिलाएं एक साथ मिलकर हरियाली तीज के पारंपरिक गीत गाएंगी। इस सामूहिक प्रस्तुति के जरिए गिनी

Lucknow: लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित अटल प्रेक्षागृह में एक अनोखा आयोजन होने जा रहा है। यहां 16 अगस्त 2026 को करीब 2100 महिलाएं एक साथ मिलकर हरियाली तीज के पारंपरिक गीत गाएंगी। इस सामूहिक प्रस्तुति के जरिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की पूरी तैयारी की गई है।

इस पूरे कार्यक्रम की मेजबानी “स्वर साधना समूह” कर रहा है, जिसने बड़ी संख्या में महिलाओं को इस विश्व रिकॉर्ड का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया है। गौरतलब है कि हरियाली तीज का त्योहार 15 अगस्त को मनाया जाएगा, जबकि रिकॉर्ड बनाने का यह विशेष कार्यक्रम अगले दिन यानी 16 अगस्त को आयोजित होगा।

लखनऊ में तीज के मौके पर कई अन्य कार्यक्रम भी आयोजित हो रहे हैं। 8 अगस्त को होटल द गोल्डन एप्पल में ‘तीज सेलिब्रेशन सीजन-1’ और 15 अगस्त को पार्क इन बाय रेडिसन में ‘रॉयल हरियाली तीज’ का आयोजन होगा। इसके अलावा 16 अगस्त को द रेग्नेंट में कजरी तीज गायन प्रतियोगिता भी रखी गई है।