Lucknow में महिलाओं का चेन स्नैचिंग गैंग सक्रिय, बाजार और ई-रिक्शा में निशाना बना रहीं महिलाएं
Lucknow: राजधानी लखनऊ में महिलाओं का एक शातिर चेन चोर गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। यह गैंग मौका देखकर बाजारों और ई-रिक्शा में सफर कर रही महिलाओं के गले से सोने की चेन उड़ा ले जा रहा है। ताजा मामले चिनहट और हसनगंज थ
Lucknow: राजधानी लखनऊ में महिलाओं का एक शातिर चेन चोर गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। यह गैंग मौका देखकर बाजारों और ई-रिक्शा में सफर कर रही महिलाओं के गले से सोने की चेन उड़ा ले जा रहा है। ताजा मामले चिनहट और हसनगंज थाना क्षेत्रों से सामने आए हैं, जहां अलग-अलग घटनाओं में महिलाओं से चेन चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई है।
पुलिस अब इन वारदातों को सुलझाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। जुलाई का महीना लखनऊ में इस तरह की घटनाओं के लिए काफी संवेदनशील रहा है। 1 जुलाई को मलिहाबाद में ऑटो-रिक्शा में सवार तीन महिलाओं ने एक महिला की चेन छीनी थी, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया था। वहीं 13 जुलाई को चिनहट में एक सोसाइटी सचिव के साथ मारपीट कर उनकी चेन और लॉकेट छीने जाने का मामला दर्ज हुआ था।
शहर के अन्य हिस्सों में भी ऐसी वारदातें हुई हैं। 15 जुलाई को आशियाना पुलिस ने 26 जून की एक पुरानी घटना की रिपोर्ट दर्ज की, जिसमें बाइक सवार बदमाशों ने महिला को अपना शिकार बनाया था। इसके अलावा 16 जुलाई को गोमतीनगर विस्तार थाना पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की, जहां ज्वेलरी शॉप में चोरी करने वाले छह चोरों को पकड़ा गया। पुलिस ने इनके पास से चोरी के जेवर और वारदात में इस्तेमाल किया गया ई-रिक्शा भी बरामद किया है। पुलिस लगातार इन गिरोहों पर नकेल कसने की कोशिश कर रही है।