Lucknow में होटल के अंदर 25 दिन तक बंधक रही महिला, जबरन देह व्यापार का आरोप, पुलिस ने छुड़वाया

Lucknow: राजधानी के चिनहट इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को 25 दिनों तक एक होटल में बंधक बनाकर रखा गया और उसके साथ जबरन देह व्यापार कराने की कोशिश की गई। महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत

Lucknow: राजधानी के चिनहट इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को 25 दिनों तक एक होटल में बंधक बनाकर रखा गया और उसके साथ जबरन देह व्यापार कराने की कोशिश की गई। महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में अपनी दो साल की बेटी के गायब होने की बात भी कही थी।

महिला का आरोप है कि उसे होटल में कैद करके रखा गया था और उसे गलत कामों के लिए मजबूर किया गया। साथ ही उसने बताया कि एक व्यक्ति उसकी दो साल की मासूम बेटी को अपने पास रखे हुए है और उसे वापस नहीं कर रहा है। इस घटना की जानकारी मिलते ही लखनऊ पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को होटल से छुड़वा लिया है। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने महिला की बेटी को भी सुरक्षित बचा लिया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है।