Lucknow में महिला को होटल में बंधक बनाकर देह व्यापार के लिए किया मजबूर, पुलिस ने बच्ची को छुड़ाया
Lucknow: राजधानी के चिनहट इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला को पिछले 25 दिनों तक एक होटल में बंधक बनाकर रखा गया और उससे जबरन देह व्यापार कराने की कोशिश की गई। इस पूरे मामले में महिला की दो
Lucknow: राजधानी के चिनहट इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला को पिछले 25 दिनों तक एक होटल में बंधक बनाकर रखा गया और उससे जबरन देह व्यापार कराने की कोशिश की गई। इस पूरे मामले में महिला की दो साल की मासूम बेटी को भी एक व्यक्ति ने अपने पास दबा रखा था।
पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसे होटल में कैद कर रखा गया था और उसकी मर्जी के खिलाफ गलत काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा था। महिला ने यह भी बताया कि उसकी छोटी बेटी को एक व्यक्ति ने अपने कब्जे में ले रखा था और उसे वापस नहीं कर रहा था।
सूचना मिलने के बाद लखनऊ पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्त से महिला की दो वर्षीय बेटी को सुरक्षित छुड़ा लिया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे गिरोह और इसमें शामिल लोगों की जांच कर रही है ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।