Lucknow में स्कूटी सवार बदमाशों ने महिला की झुमकी लूटी, छीनाते समय कान कटा

Lucknow: राजधानी लखनऊ के कैंपबेल रोड इलाके में दिनदहाड़े लूट की एक वारदात सामने आई है। यहां पूजा करके घर लौट रही एक महिला से स्कूटी सवार बदमाशों ने सोने की झुमकी लूट ली। इस छीना-झपटी में महिला का कान कट गया और काफी खून ब

Lucknow: राजधानी लखनऊ के कैंपबेल रोड इलाके में दिनदहाड़े लूट की एक वारदात सामने आई है। यहां पूजा करके घर लौट रही एक महिला से स्कूटी सवार बदमाशों ने सोने की झुमकी लूट ली। इस छीना-झपटी में महिला का कान कट गया और काफी खून बहने लगा।

जानकारी के मुताबिक, राजजापुरम के आलम नगर की रहने वाली मीरा वर्मा 29 जुलाई की दोपहर को पूजा करके वापस लौट रही थीं। जब वह कैंपबेल रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचीं, तब स्कूटी पर सवार कुछ अज्ञात बदमाशों ने उनके कान से आधा तोले की सोने की झुमकी खींच ली। इस दौरान झटके से महिला का कान कट गया।

इस घटना के बाद ठाकुरगंज पुलिस स्टेशन में लूट की एफआईआर दर्ज कराई गई है। मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। फिलहाल पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है।