Lucknow में छेड़खानी करने वाले शख्स की युवती ने चप्पलों से की पिटाई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Lucknow: राजधानी लखनऊ की एक सड़क पर छेड़खानी का मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने छेड़खानी करने वाले 50 साल के व्यक्ति को सबक सिखाते हुए उसकी जमकर पिटाई कर दी। युवती ने आरोपी को करीब 500 मीटर तक दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और

Lucknow: राजधानी लखनऊ की एक सड़क पर छेड़खानी का मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने छेड़खानी करने वाले 50 साल के व्यक्ति को सबक सिखाते हुए उसकी जमकर पिटाई कर दी। युवती ने आरोपी को करीब 500 मीटर तक दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और अपनी चप्पल से उसके ऊपर वार किए।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने युवती के साथ छेड़खानी की थी, जिससे नाराज होकर युवती ने सड़क पर ही अपनी चप्पल निकाल ली और आरोपी की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान आरोपी काफी घबराया हुआ था और पिटाई के बाद उसने युवती से माफी भी मांगी।

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे युवती ने आरोपी को सड़क पर दौड़ाया और उसे चप्पलों से जड़ा। लोग इस वीडियो को काफी शेयर कर रहे हैं।