Lucknow में महिला की AI से बनी आपत्तिजनक फोटो WhatsApp पर वायरल, साइबर सेल में शिकायत दर्ज
Lucknow/Sarojininagar: राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर इलाके में एक महिला की ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिन्हें AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाया गया था। ये आपत्तिजनक तस्वीरें WhatsApp पर तेजी से वायरल हुईं, जिससे
Lucknow/Sarojininagar: राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर इलाके में एक महिला की ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिन्हें AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाया गया था। ये आपत्तिजनक तस्वीरें WhatsApp पर तेजी से वायरल हुईं, जिससे महिला की छवि खराब हुई। इस मामले के बाद पीड़िता ने पुलिस की शरण ली है।
महिला ने इस घटना के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। मामला सरोजनीनगर थाना क्षेत्र का है, जहां AI तकनीक का गलत इस्तेमाल कर महिला की फर्जी और अश्लील तस्वीरें तैयार की गईं और उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म WhatsApp पर फैलाया गया।
लखनऊ पुलिस की साइबर सेल अब इस मामले की जांच कर रही है ताकि उन लोगों का पता लगाया जा सके जिन्होंने इन तस्वीरों को बनाया और वायरल किया। पुलिस तकनीकी जांच के जरिए आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रही है।