Lucknow में बारिश का Yellow Alert, 24 जुलाई तक रोज बरसेंगे बादल; IMD ने जारी की चेतावनी

Lucknow: राजधानी लखनऊ में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। 19 जुलाई की सुबह से ही काले बादलों ने शहर को घेर लिया और बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग ने आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसका मतलब है कि शहर में गरज-चमक के

Lucknow: राजधानी लखनऊ में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। 19 जुलाई की सुबह से ही काले बादलों ने शहर को घेर लिया और बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग ने आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसका मतलब है कि शहर में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज लखनऊ में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। खास बात यह है कि बारिश का यह सिलसिला थमने वाला नहीं है और 24 जुलाई तक हर दिन बारिश होने का अनुमान जताया गया है। आज अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम तापमान 26°C के आसपास रहने की उम्मीद है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र मजबूत हो रहा है। इसी कारण 19 से 21 जुलाई के बीच उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मानसून और ज्यादा सक्रिय होगा। राज्य के कई हिस्सों में 21 जुलाई तक भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

बारिश के कारण गंगा, यमुना, घाघरा, राप्ती और सरयू जैसी बड़ी नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी हो सकती है। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और स्थानीय अपडेट्स का पालन करने की सलाह दी है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है, जिससे बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है।

डेटा के अनुसार, 18 जुलाई तक पूरे उत्तर प्रदेश में मानसून के दौरान सामान्य से 29 प्रतिशत कम बारिश हुई है। हालांकि, पिछले 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में अच्छी बारिश दर्ज की गई है, जिससे सामान्य के मुकाबले 9 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है।