Lucknow में मानसून की रफ्तार धीमी, अगस्त के पहले हफ्ते में होगी झमाझम बारिश

Lucknow: राजधानी लखनऊ में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है जिससे बारिश कम हुई है और उमस बढ़ गई है। हालांकि, 31 जुलाई की सुबह से ही शहर में बादल छाए हुए हैं और 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल

Lucknow: राजधानी लखनऊ में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है जिससे बारिश कम हुई है और उमस बढ़ गई है। हालांकि, 31 जुलाई की सुबह से ही शहर में बादल छाए हुए हैं और 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है।

मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ में अब तक कुल 176.4 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि सामान्य तौर पर इस समय तक 307.4 मिलीमीटर बारिश का औसत रहता है। यानी शहर में अब तक बारिश की काफी कमी रही है। क्षेत्रीय मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून की ट्रफ लाइन 2 से 3 अगस्त के आसपास उत्तर की ओर खिसक सकती है, जिससे राज्य के ज्यादातर हिस्सों में अच्छी और व्यापक बारिश होने की उम्मीद है।

आज 31 जुलाई को लखनऊ में दिन के समय गरज-चमक के साथ भारी बारिश की 65% संभावना है और रात में हल्की बारिश हो सकती है। तापमान 28°C से 33°C के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि 2 अगस्त से पूर्वी उत्तर प्रदेश में और 3 अगस्त से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधि बढ़ेगी। 3 से 5 अगस्त के बीच पूरे प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है।

अगस्त के पहले हफ्ते में लखनऊ में ज्यादातर बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होगी। किसानों और आम जनता को जलभराव, फिसलन और बिजली कड़कने के समय सतर्क रहने की सलाह दी गई है।