Lucknow में अगले कुछ दिन बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी; 5 दिन में 98 मिमी बारिश दर्ज

Lucknow: लखनऊ में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और पिछले 5 दिनों में शहर में 98 मिमी बारिश हो चुकी है। 8 अगस्त की सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं और 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। मौसम विभा

Lucknow: लखनऊ में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और पिछले 5 दिनों में शहर में 98 मिमी बारिश हो चुकी है। 8 अगस्त की सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं और 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक दिन भर गरज-चमक के साथ बारिश होने की पूरी संभावना बनी हुई है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 8 अगस्त को लखनऊ में दिन में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं और रात में छिटपुट बारिश होने की 40 से 50 प्रतिशत संभावना है। इस दौरान तापमान 29°C से 34°C के बीच रहेगा। हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

IMD ने केवल लखनऊ ही नहीं, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए 8 अगस्त से 10 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। राज्य के कई जिलों में मानसूनी गतिविधियां काफी उग्र रहेंगी। विशेष रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 4-5 दिनों तक रुक-रुककर भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका है।

भारी बारिश का अलर्ट वाले जिले गरज-चमक के साथ बारिश वाले जिले
प्रयागराज, फतेहपुर, मिजापुर, सोनभद्र, रायबरेली, कानपुर नगर, कानपुर देहात, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, औरैया, जालौन और हमीरपुर वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, उन्नाव, अमेठी, सुल्तानपुर, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, आगरा और झांसी

मौसम विभाग ने आम लोगों को जलभराव वाले इलाकों, अंडरपास और निचले क्षेत्रों में सतर्क रहने की सलाह दी है। तेज बारिश और बिजली गिरने के दौरान कच्चे मकानों और असुरक्षित ढांचों के पास न जाने की चेतावनी दी गई है। साथ ही किसानों को भी मौसम के मिजाज को देखते हुए सावधान रहने को कहा गया है।