Lucknow में उमस और धूप का कहर, अगले दो दिन हल्की बारिश की संभावना, 4 अगस्त से मिलेगी राहत
Lucknow : लखनऊ में आज सुबह से मौसम साफ है और तेज धूप निकली हुई है। हालांकि, शहर के लोगों के लिए उमस की समस्या बनी रहेगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिन भर बादल छाए रहेंगे और बादलों की आवाजाही जारी रहेगी, जिससे धूप और छां
Lucknow : लखनऊ में आज सुबह से मौसम साफ है और तेज धूप निकली हुई है। हालांकि, शहर के लोगों के लिए उमस की समस्या बनी रहेगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिन भर बादल छाए रहेंगे और बादलों की आवाजाही जारी रहेगी, जिससे धूप और छांव का खेल चलता रहेगा।
ताजा अपडेट के अनुसार, 30 और 31 जुलाई को लखनऊ में हल्की बारिश होने की संभावना है। आज तापमान 32 डिग्री सेल्सियस है, लेकिन हवा में नमी यानी आर्द्रता 74% तक होने की वजह से यह 41 डिग्री सेल्सियस जैसा महसूस हो रहा है। हवा की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है, जिससे कुछ जगहों पर तेज हवाएं चलेंगी।
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून के थोड़ा कमजोर पड़ने की वजह से उमस बढ़ गई है। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, लेकिन लखनऊ में केवल आंशिक रूप से बादल रहेंगे। राहत की बात यह है कि 2 अगस्त से मानसून फिर सक्रिय होगा और 4 अगस्त से अच्छी बारिश होने का अनुमान है, जिससे लोगों को इस चिपचिपी गर्मी से छुटकारा मिलेगा।
अगस्त महीने के पूर्वानुमान की बात करें तो लखनऊ का अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। अगस्त की शुरुआत में होने वाली बारिश से मौसम में बदलाव आएगा और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।