Lucknow में उमस के बाद बारिश के आसार, IMD ने 22 जुलाई तक मानसून के सक्रिय होने की जताई उम्मीद
Lucknow: लखनऊ में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और उमस काफी बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अब गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। आज से मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ सकता है
Lucknow: लखनऊ में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और उमस काफी बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अब गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। आज से मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ सकता है और इसका असर अगले कुछ दिनों तक बना रहेगा।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 18 जुलाई से उत्तर प्रदेश में मानसून दोबारा सक्रिय हो रहा है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना है, जो धीरे-धीरे मजबूत होकर उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। इसी वजह से 18 जुलाई से 21 जुलाई तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
लखनऊ की बात करें तो आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। पिछले 24 घंटों में अधिकतम आर्द्रता 84% तक दर्ज की गई, जिसकी वजह से लोगों को काफी उमस महसूस हुई। अब नए सिस्टम के आने से तापमान में गिरावट आएगी और मौसम खुशनुमा होगा।
मौसम विभाग ने लखनऊ समेत करीब 40 जिलों में बिजली गिरने और हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया है। पूर्वी यूपी में मानसून का असर सबसे ज्यादा रहेगा और रविवार को कई जिलों में बहुत भारी बारिश हो सकती है। 21 और 22 जुलाई को भी भारी बारिश के आसार हैं।
भारी बारिश और बिजली कड़कने की संभावना को देखते हुए विभाग ने जरूरी सलाह जारी की है। निचले इलाकों में पानी भरने और सड़कों पर फिसलन होने की आशंका है, इसलिए वाहन चलाते समय सावधानी बरतने को कहा गया है।