Lucknow में रिमझिम फुहारों से मौसम हुआ सुहाना, 27 जुलाई से होगी भारी बारिश
Lucknow: राजधानी लखनऊ में पिछले कुछ दिनों से हो रही हल्की बारिश और रिमझिम फुहारों ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि असली बारिश का दौर 27 जुलाई से शुरू हो
Lucknow: राजधानी लखनऊ में पिछले कुछ दिनों से हो रही हल्की बारिश और रिमझिम फुहारों ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि असली बारिश का दौर 27 जुलाई से शुरू होगा, जिससे पूरे प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, 24 और 25 जुलाई को लखनऊ में बादल छाए रहेंगे, लेकिन इस दौरान बहुत ज्यादा बारिश की उम्मीद कम है। उन्होंने बताया कि मानसून ट्रफ रेखा के दक्षिण की ओर खिसकने और बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र कमजोर होने की वजह से मानसून की रफ्तार कुछ समय के लिए धीमी हुई थी।
मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने कहा कि अगले दो-तीन दिनों तक स्थानीय स्तर पर हल्की बौछारें पड़ती रहेंगी। इसके बाद मौसमी प्रणालियों में बदलाव आएगा और मानसून फिर से मजबूत होगा। 26 जुलाई से उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में बारिश बढ़ना शुरू हो जाएगी।
27 जुलाई को लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने का अनुमान है। इस दिन दिन और रात दोनों समय गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है और लोगों को सलाह दी है कि बिजली गिरने की आशंका होने पर अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर जाने से बचें और स्थानीय मौसम बुलेटिन पर नजर रखें।