Lucknow में कपड़ा कारोबारी से रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल दिखाकर मांगे थे एक लाख

Lucknow/Wazirganj: लखनऊ के वजीरगंज इलाके में एक कपड़ा कारोबारी को डरा-धमकाकर पैसे मांगने वाले शख्स को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी ने कारोबारी को पिस्टल दिखाई थी और मारपीट कर एक लाख रुपये की मांग की थी। पुलिस ने इस पूरे

Lucknow/Wazirganj: लखनऊ के वजीरगंज इलाके में एक कपड़ा कारोबारी को डरा-धमकाकर पैसे मांगने वाले शख्स को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी ने कारोबारी को पिस्टल दिखाई थी और मारपीट कर एक लाख रुपये की मांग की थी। पुलिस ने इस पूरे मामले में तेजी दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने कारोबारी को धमकाते हुए खुद को वकील सौरभ वर्मा का गुर्गा बताया था। इस घटना के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर थी और जांच शुरू की। पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को दबोच लिया और उसके पास से लूटी गई नकदी भी बरामद कर ली है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।