Lucknow के जियामऊ में बड़े मंगल पर विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Lucknow: राजधानी लखनऊ के जियामऊ स्थित विश्व संवाद केंद्र में ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल के मौके पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। 16 जून 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और श्रद्धालु

Lucknow: राजधानी लखनऊ के जियामऊ स्थित विश्व संवाद केंद्र में ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल के मौके पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। 16 जून 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने शिरकत की और प्रसाद ग्रहण किया। यह आयोजन सेवा, श्रद्धा और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया था।

विश्व संवाद केंद्र को राष्ट्रीय मीडिया केंद्र के रूप में जाना जाता है, जो समाज में सकारात्मक विचारों को फैलाने और राष्ट्रीय विचार प्रवाह को प्रोत्साहित करने का काम करता है। इस दिन लखनऊ के माल थाना क्षेत्र में भी एक भव्य भंडारा आयोजित हुआ, जहां लोगों को पूड़ी-सब्जी और शरबत बांटा गया।

इस साल अधिक मास की वजह से कुल आठ बड़े मंगल मनाए जा रहे हैं। इस बार के आयोजनों में पर्यावरण का खास ख्याल रखा गया है। मंगलमान संगठन और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पर्यावरण संरक्षण गतिविधि संयोजक गोपाल आर्य के मार्गदर्शन में ‘शून्य अपशिष्ट और हरित भंडारा’ का संकल्प लिया गया है।

प्रशासन और आयोजकों ने प्लास्टिक और थर्माकोल के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगाई है। भोजन परोसने के लिए पत्तल, दोने या स्टील के बर्तनों का इस्तेमाल किया गया। कचरे को मौके पर ही मैनेज करने और ‘बर्तन बैंक’ को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया ताकि गंदगी कम हो और पर्यावरण सुरक्षित रहे।