Lucknow के विकास नगर में चला सफाई अभियान, स्वतंत्रता दिवस से पहले सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग

Lucknow: राजधानी के विकास नगर सेक्टर-1 में स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले स्वच्छता का बड़ा संदेश दिया गया। यहाँ योगकुलम ह्यूमन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से ‘K-लीननिनेस ड्राइव 2026’ चलाया गया। बारिश के बावजूद सुबह 6 बजे से ही

Lucknow: राजधानी के विकास नगर सेक्टर-1 में स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले स्वच्छता का बड़ा संदेश दिया गया। यहाँ योगकुलम ह्यूमन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से ‘K-लीननिनेस ड्राइव 2026’ चलाया गया। बारिश के बावजूद सुबह 6 बजे से ही सैकड़ों लोग हाथों में झाड़ू लेकर सड़कों पर उतर आए और इलाके की सफाई की।

यह पूरा अभियान सचिन तेंदुलकर पार्क से शुरू हुआ। सोसाइटी का कहना है कि यह केवल एक इवेंट नहीं है बल्कि एक निस्वार्थ प्रयास है। इस पहल के जरिए महर्षि पतंजलि के अष्टांग योग के ‘शौच’ (शुद्धता) और ‘कर्म योग’ के सिद्धांतों को जमीन पर उतारने की कोशिश की गई है। अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को अपने आसपास की सफाई के प्रति जागरूक करना और जिम्मेदारी लेना था।

आयोजकों ने इस बात पर जोर दिया कि सच्ची देशभक्ति केवल शब्दों से नहीं बल्कि अपने शहर और परिवेश को साफ और सुंदर बनाकर दिखाई जा सकती है। इस अभियान के लिए सोशल मीडिया के जरिए लोगों को पहले ही आमंत्रित किया गया था ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग शारीरिक रूप से इसमें हिस्सा लें।