Lucknow के विकासनगर में जूते-चप्पल की दुकान में भीषण आग, दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची
Lucknow: राजधानी के विकासनगर इलाके में एक मार्केट में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। यह घटना सब्जी मंडी तिराहे के पास महावीर इंटर कॉलेज के पास स्थित एक जूते-चप्पल की दुकान में हुई। आग इतनी तेज थी कि पूरे इलाके में अफरा-त
Lucknow: राजधानी के विकासनगर इलाके में एक मार्केट में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। यह घटना सब्जी मंडी तिराहे के पास महावीर इंटर कॉलेज के पास स्थित एक जूते-चप्पल की दुकान में हुई। आग इतनी तेज थी कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची। इंदिरा नगर फायर स्टेशन से दमकल की चार गाड़ियां भेजी गईं ताकि आग को फैलने से रोका जा सके। मौके पर विकासनगर थाना इंचार्ज आलोक कुमार और सब्जी मंडी चौकी इंचार्ज भी मौजूद रहे और राहत कार्य की निगरानी की।
आग फैलने के डर से प्रशासन ने एहतियातन आसपास की अन्य दुकानों को खाली करा लिया। दमकलकर्मी काफी देर तक आग पर काबू पाने की कोशिश करते रहे। राहत की बात यह है कि इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। पुलिस और फायर डिपार्टमेंट अब इस बात की जांच कर रहे हैं कि आखिर आग लगने की वजह क्या थी। आग पूरी तरह बुझने के बाद ही दुकान में हुए कुल नुकसान का आकलन किया जा सकेगा।