Lucknow के विकास नगर में शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, स्टोर रूम का सामान जलकर राख
UP/Lucknow: राजधानी लखनऊ के विकास नगर इलाके में रविवार को एक घर में अचानक आग लग गई। इस घटना से इलाके में काफी अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी, जिससे घर के एक हिस्से में काफी नुकसान ह
UP/Lucknow: राजधानी लखनऊ के विकास नगर इलाके में रविवार को एक घर में अचानक आग लग गई। इस घटना से इलाके में काफी अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी, जिससे घर के एक हिस्से में काफी नुकसान हुआ है।
यह हादसा विकास नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-6 में हुआ। बताया जा रहा है कि मकान की पहली मंजिल पर बने स्टोर रूम में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई। आग इतनी भीषण थी कि स्टोर रूम में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और उसे फैलने से रोका। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट ही बताई गई है।