Lucknow के विधान भवन में डिप्टी सीएम के कमरे में लगी आग, AC में शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा
Lucknow: राजधानी लखनऊ के विधान भवन में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के कक्ष में आग लग गई। यह घटना विधान भवन के पहले फ्लोर पर हुई, जहां अचानक एयर कंडीशनर (AC) से धुआं निकलने लगा। गनीमत रही क
Lucknow: राजधानी लखनऊ के विधान भवन में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के कक्ष में आग लग गई। यह घटना विधान भवन के पहले फ्लोर पर हुई, जहां अचानक एयर कंडीशनर (AC) से धुआं निकलने लगा। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने समय रहते इस पर ध्यान दे दिया।
जानकारी के मुताबिक, 15 जून 2026 को डिप्टी सीएम के कमरे में लगे AC यूनिट में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसकी वजह से आग लग गई। जैसे ही सुरक्षाकर्मियों और विधानसभा के कर्मचारियों ने धुआं उठते देखा, उन्होंने तुरंत सक्रियता दिखाई और आग पर काबू पा लिया।
समय रहते कार्रवाई होने की वजह से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इस घटना में किसी के हताहत होने या किसी गंभीर चोट लगने की खबर नहीं है। साथ ही, समय पर आग बुझ जाने के कारण संपत्ति का भी कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।