UP : लखनऊ और वाराणसी के बीच सफर करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने दोनों शहरों के बीच एक नई इंटरसिटी ट्रेन सेवा गुरुवार, 28 मई, 2026 से शुरू कर दी है। यह ट्रेन पहले स्पेशल एक्सप्रेस के तौर पर चल रही थी, जिसे अ
UP : लखनऊ और वाराणसी के बीच सफर करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने दोनों शहरों के बीच एक नई इंटरसिटी ट्रेन सेवा गुरुवार, 28 मई, 2026 से शुरू कर दी है। यह ट्रेन पहले स्पेशल एक्सप्रेस के तौर पर चल रही थी, जिसे अब नियमित कर दिया गया है, जिससे अब यात्रियों को रोजाना सफर करने में आसानी होगी।
ट्रेन का समय और रूट क्या है?
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर DCM समर्थ गुप्ता ने बताया कि ट्रेन संख्या 14225 वाराणसी से सुबह 06:20 बजे चलेगी और दोपहर 12:20 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 14226 लखनऊ से शाम 04:20 बजे प्रस्थान करेगी और रात 10:20 बजे वाराणसी पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 15 कोच लगाए गए हैं, जिनमें 13 जनरल कोच और दो SLRD कोच शामिल हैं।
किन स्टेशनों पर होगा ठहराव?
| ट्रेन नंबर |
रूट |
स्टॉपेज (ठहराव) |
| 14225 |
वाराणसी से लखनऊ |
बाबतपुर, जौनपुर जंक्शन, शाहगंज जंक्शन, मालीपुर, अकबरपुर, गोसाईंगंज, अयोध्या धाम, अयोध्या कैंट, रुदौली, दरियाबाद और बाराबंकी जंक्शन |
| 14226 |
लखनऊ से वाराणसी |
बाराबंकी जंक्शन, दरियाबाद, रुदौली, अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम जंक्शन, गोसाईंगंज, अकबरपुर, मालीपुर, शाहगंज, जौनपुर और बाबतपुर |
अन्य ट्रेनों के समय में हुआ बदलाव
इस नई ट्रेन के नियमित होने की वजह से कुछ अन्य ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। 13307 धनबाद-फिरोजपुर गंगा सतलुज एक्सप्रेस और 20402 लखनऊ-वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के आने-जाने के समय को बदला गया है। रेलवे ने यात्रियों से कहा है कि वे सटीक जानकारी के लिए रेल मदद हेल्पलाइन 139 या Rail One ऐप का इस्तेमाल करें।
Frequently Asked Questions (FAQs)
वाराणसी से लखनऊ जाने वाली ट्रेन कितने बजे चलेगी?
ट्रेन संख्या 14225 वाराणसी से सुबह 06:20 बजे प्रस्थान करेगी और दोपहर 12:20 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
क्या इस ट्रेन में स्लीपर कोच उपलब्ध हैं?
नहीं, इस ट्रेन में कुल 15 कोच हैं, जिनमें 13 सामान्य द्वितीय श्रेणी (General) और दो SLRD कोच शामिल हैं।