Lucknow उत्तर विधानसभा को तोहफा, पार्क का होगा सौंदर्यीकरण और श्मशान घाट पर बनेगा शेड
UP/Lucknow: लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए शुक्रवार को विकास की नई सौगातें आईं। स्थानीय विधायक डॉ. नीरज बोरा ने क्षेत्र में जन-सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का भूमिपूजन किया। इन कार
UP/Lucknow: लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए शुक्रवार को विकास की नई सौगातें आईं। स्थानीय विधायक डॉ. नीरज बोरा ने क्षेत्र में जन-सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का भूमिपूजन किया। इन कार्यों का मुख्य उद्देश्य स्थानीय निवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
विकास कार्यों की शुरुआत दोपहर 12:00 बजे अलीगंज स्थित कोठारी बंधु पार्क से हुई। यहाँ लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) द्वारा स्वीकृत सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस प्रोजेक्ट के तहत पार्क में नए पाथवे, बेंच, लाइट और बच्चों के लिए झूले लगाए जाएंगे, जिससे इलाके के लोगों को टहलने और मनोरंजन के लिए एक बेहतर जगह मिल सकेगी।
इसके बाद दोपहर 12:30 बजे विधायक डॉ. नीरज बोरा फैजुल्लागंज नयापुरवा गाँव के पास स्थित श्मशान स्थल पहुंचे। यहाँ उन्होंने विधायक निधि से स्वीकृत एक शवदाह मंच और शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस सुविधा के बनने से स्थानीय लोगों को अंतिम संस्कार के समय आने वाली दिक्कतों से राहत मिलेगी।
इस मौके पर डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि लखनऊ उत्तर विधानसभा का सर्वांगीण विकास और जन-सुविधाओं का विस्तार उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हर वार्ड और क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने का काम लगातार चलता रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान रमन निगम, शैलेन्द्र मौर्य, रूपाली गुप्ता, रूबी सिंह, जे.के. सिन्हा, जी.के. चंद्राणी, वीरेंद्र अरोड़ा, मदनलाल अग्रवाल, संजय गुप्ता, राजीव गुप्ता, कृपाशंकर मिश्रा, अनिल मिश्रा, लवकेश सिंह, अंकुश बाजपेयी, छत्रपाल गौतम, आदित्य गौड़, शीलू जायसवाल, नंदकिशोर, रमेश गौतम, मोनू यादव, इंद्रप्रताप वर्मा, राजकुमार और रणजीत गौतम समेत कई पार्षद प्रतिनिधि और स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।