Lucknow में उर्मिला उपवन में करंट लगने से माली की मौत, रेलिंग की चपेट में आया था

Lucknow: राजधानी लखनऊ के उर्मिला उपवन में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. यहां काम कर रहे एक माली की करंट लगने से मौत हो गई. माली सुबह के समय अपने नियमित काम में जुटा था, तभी वह अचानक रेलिंग में उतरे करंट की चपेट में

Lucknow: राजधानी लखनऊ के उर्मिला उपवन में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. यहां काम कर रहे एक माली की करंट लगने से मौत हो गई. माली सुबह के समय अपने नियमित काम में जुटा था, तभी वह अचानक रेलिंग में उतरे करंट की चपेट में आ गया.

हादसे के तुरंत बाद वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों ने उसे गंभीर हालत में देखा और आनन-फानन में एक निजी अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन दोपहर तक उसकी मौत हो गई.