Lucknow में सड़क हादसे में उपनिरीक्षक गंभीर रूप से घायल, KGMU ट्रॉमा सेंटर रेफर

Lucknow: राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में ड्यूटी पर जा रहे उपनिरीक्षक अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक

Lucknow: राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में ड्यूटी पर जा रहे उपनिरीक्षक अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

जानकारी के मुताबिक, 8 जुलाई 2026 की सुबह जब उपनिरीक्षक अनिल कुमार अपनी ड्यूटी के लिए निकल रहे थे, तभी एक अज्ञात कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए। हादसे के तुरंत बाद उन्हें पास के लोकबंधु अस्पताल पहुँचाया गया। वहां उनकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए KGMU ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।